बागेश्वर:अराजक तत्वों/मनचलों पर लगाम लगाने व ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्व पुलिस का सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी

ख़बर शेयर करें

अराजक तत्वों/मनचलों पर लगाम लगाने व ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्व सी0ओ0बागेश्वर के नेतृत्व में जनपद पुलिस का सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी।

पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा अराजक तत्वों/मनचलों पर लगाम लगाने व यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया । सी0ओ0 श्री अजय लाल साह द्वारा स्वयं फील्ड में उतरकर कोतवाली पुलिस व यातायात पुलिस टीम के साथ देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलाया । यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले व सार्वजनिक स्थलों/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गन्दगी करने व हुड़दंग करने वाले कुल 75 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad