बागेश्वर: थाना कपकोट पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना कपकोट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किरौली क्षेत्र में चार नाली भांग को किया नष्ट
एस0ओ0जी0 , ए0एन0टी0एफ0 एवं थाना कपकोट पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना कपकोट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किरौली क्षेत्र में चार नाली भांग को किया नष्ट, नशे के दुष्प्रभावों से ग्रामीणो को किया जागरुक।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद में नशामुक्ति अभियान के तहत एस0ओ0जी0 ,ए0एन0टी0एफ0 एवं थाना कपकोट पुलिस टीम ने थाना कपकोट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किरौली क्षेत्र में चार नाली भांग को नष्ट किया गया । इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। साथ ही बिना वैध अनुमति के भांग की खेती किए जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई किए जाने संबंधी जानकारी भी दी गई । अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना तत्काल मानस हेल्पलाइन-1933 पर दे , ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे नशामुक्त एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डॉयल- 112 या पुलिस को दें।
मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

