उत्तराखंड:उत्तरकाशी के डामटा के पास मध्यप्रदेश के यात्रियों की बस दुर्घटना में 26यात्रियों की मौत,सीएम धामी और MP के CM शिवराज सिंह चौहान जायेंगे डामटा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड:उत्तरकाशी के डामटा के पास मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों कि बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना को लेकर मुख्यमंत्री धामी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घटना स्थल के लिए रवाना होंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं इस दुखद सड़क हादसे पर नजर बनाते हुए शासन एवं प्रशासन के साथ मिनट टू मिनट दिशा निर्देश देते हुए।उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने मृतकों को 1 लाख एवं घायलों को 50000 की धनराशि की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दुखद दुर्घटना पर शोक जताया प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख व गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए सहायता राहत राशि देने की घोषणा की है।

देवभूमि उत्तराखण्ड में पन्ना जिले के 26 लोगों की मौत के बाद मध्यप्रदेश सहित देशभर में मातम पसरा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देररात देहरादून पहुंच गए। उनके साथ स्थानीयमंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह भी हैं। मुख्यमंत्री ने देररात ट्वीट कर बताया कि मैं यहां देहरादून के आपदा नियंत्रण कक्ष में हूं। मैंने मौके से पूरी जानकारी ली है। घटना स्थल पर डीएम, एसपी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं। 2 लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 3 घायल मैक्स अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इसके बाद घायलों से मिलने मुख्यमंत्री मैक्स अस्पताल भी पहुंचे।घायलों से मिलने पहुंचे सीएम मध्य प्रदेश

देहरादून में अधिकारियों की बैठक लेने और बचाव कार्य की मॉनीटरिंग करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घायलों से मिलने मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। वहां हर घायल से मिलकर कुशलक्षेम पूछी। साथ ही ट्वीट कर बताया कि इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।

उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास हुई सड़क दुर्घटना में मप्र के पन्ना जिले के 26 तीर्थयात्रियों की मौत की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुर्घटना, राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली। इसके साथ ही जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जो शव निकाले जा चुके हैं, उनकी शिनाख्त करने की कोशिश लगातार की जा रही है।

Ad