उत्तराखंड- यहां हुआ बड़ा ही दर्दनाक सड़क हादसा, 11 लोगो के मरने की खबर,

ख़बर शेयर करें

देहरादून- प्रदेश में आय दिन सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही हैं ।कई लोग इन सड़क हादसों में अपनी जानें भी गवां चुके हैं विकासनगर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है यहां चकराता से लगभग 87 किलोमीटर दूर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा जिसमें एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया घटना की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीमें घटना स्थल को रवाना हो गई । चकराता से लगभग 87 किलोमीटर दूर राजस्व पटवारी क्षेत्र बाईला कुलार गांव में एक पिकअप गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी जिससे उसमें सवार लगभग 11लोगों के मौत की सूचना है। बताया जा रहा है कि घटना क्षेत्र काफी दूर होने के कारण राहत टीमों को पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है।पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल रेंज करण सिंह नागनयाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल चकराता उत्तरकाशी एवं देहरादून से रेस्क्यू टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना के संदर्भ में अभी पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार जो जानकारी मिली उसमें पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना दी गई थी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad