उत्तराखंड:श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद धाम में दो दिवसीय गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार नगर पंचायत बदरीनाथ द्वारा श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद धाम में दो दिवसीय गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पंचायत की ओर से विभिन्न स्थानों से डेढ़ टन अजैविक कचरे का संग्रहण किया। इस वर्ष पूरे यात्रा काल के दौरान नगर पंचायत द्वारा अजैविक कचरे का निस्तारण कर ₹8 लाख की आय अर्जित की गई है।

इस वर्ष पूरे यात्रा काल में नगर पंचायत बदरीनाथ ने 180.70 टन कूडे़ का संग्रहण किया। जिसमें से पंचायत की ओर से 110.97 टन कचरे का विपणन कर ₹8 लाख की आय अर्जित की गई। इसके साथ ही पंचायत की ओर से ₹29.82 लाख की आय माणा पार्किंग, ₹1.03 करोड़ ईको शुल्क, ₹28 लाख की आय हेलीकाप्टर संचालन और ₹8 लाख की आय यूसेज चार्जेज के माध्यम से की गई।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad