उत्तराखंड:(Big news) सूबे के CM धामी ने जाना क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल,करीब एक घंटा मौजूद रहे अस्पताल में

ख़बर शेयर करें

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मैक्स अस्पताल में सड़क दुर्घटना के बाद भर्ती भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल चाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से ऋषभ के स्वास्थ्य सुधार के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत की माताजी एवं उनकी बहन से मैक्स अस्पताल में लगभग एक घण्टे तक मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ऋषभ के ईलाज के लिए राज्य सरकार की ओर से पूरी मदद की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad