उत्तराखंड: (Big News) यहां बड़ा सड़क हादसा 32 पर्यटकों से भरी बस गिरी खाई में,22 यात्रियों को बचाया गया, रेस्क्यू जारी

Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल से लौट रही बस कालाढूंगी रोड में घटगड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। रैस्क्यू के लिए एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग और नैनीताल पुलिस मौके पर पहुंचकर 32 में से 22 लोगों को अबतक रैस्क्यू कर दिया है।

नैनीताल के आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली की नैनीताल से कालाढूंगी को जा रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। इसकी सूचना तत्काल एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग और नैनीताल पुलिस को दी गई। बस में 32 लोग सवार होने की आशंका बताई गई। सभी राहत टीमों को घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना किया गया।घटनास्थल पर पहुँचकर टीम को जानकारी मिली कि बस में 32 लोग सवार थे जो हरियाणा के हिसार से नैनीताल घूमने आये थे। लौटते समय बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। रैस्क्यू टीमों ने दुर्घटनाग्रस्त बस से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। खबर लिखे जाने तक बस में सवार लगभग 22 लोगों को घायलावस्था में रैस्क्यू कर उपचार के लिए भेजा गया। मौके पर रैस्क्यू कार्य जारी है। घायलों को हल्द्वानी के STH अस्पताल लाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad