उत्तराखंड -(बिग न्यूज) भारी बारिश के अलर्ट को देखते इस जिले में कल स्कूल बंद करने के निर्देश

ख़बर शेयर करें

देहरादून – भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 13 अगस्त, 2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 13 एवं 14 अगस्त, 2023 को जनपद देहरादून में कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र वर्षा होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 14.08.2023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad