उत्तराखंड-(Big News) इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर धामी कैबिनेट की बैठक में लग सकती है मुहर

ख़बर शेयर करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज 2 मार्च गुरुवार की सुबह 11 बजे सचिवालय में मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई गई हैं आज होने वाली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हो सकते हैं।कल की कैबिनेट बैठक में मुख्य रूप से जोशीमठ आपदा प्रभावितों के भूमि मुआवजा रेट पर मंत्रिमंडल फैसला ले सकता है।इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि कैबिनेट विधायक निधि बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा सकता है,यही नहीं सहकारिता विभाग के पैक्स नियमावली के प्रस्ताव के साथ ही सहकारी बैंकों से लोन लेने वाले मृत बकाएदारों के ऋण माफी के लिए कैबिनेट के सम्मुख प्रस्ताव रखा जा सकता है।

प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों का पंजीकरण शुल्क सामान्य किए जाने संबंधी प्रस्ताव, शराब और खनन के संशोधित नियमावली पर भी मंत्रिमंडल मुहर लगा सकता है।साथ ही 50 बेड के हॉस्पिटल और नर्सिंग होम के लिए विभाग ने रजिस्ट्रेशन शुल्क को शून्य किए जाने का निर्णय लिया था. लिहाजा मंत्रिमंडल में उत्तराखंड क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है ।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad