उत्तराखंड -(Big News) मौसम होगा बदलाव, जानिए मौसम अपडेट

ख़बर शेयर करें

महाशिवरात्रि के बाद मौसम पूर्वानुमान में आंशिक तौर पर बदलाव के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक महाशिवरात्रि पर्व 08 मार्च से 11 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा जबकि 12 और 13 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है वहीं 14 मार्च से एक बार फिर मौसम शुष्क रहने के साथ ही तापमान बढ़ने के चलते गर्मी दस्तक देगी।
मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 8 मार्च महाशिवरात्रि पर प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है वहीं 11 मार्च तक इसी तरह मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा। विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11 मार्च तक उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 12-13 मार्च को मौसम बदलने से ठंड एक बार फिर लौट आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते सप्ताह पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश- बर्फबारी का असर हवाओं में दिख रहा है।

यही वजह है कि बीते तीन दिन से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बताया, 14 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके बाद से ही मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी बढ़ेगी।
तापमान

देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.8 न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.4 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यू टिहरी का अधिकतम तापमान 17.1 और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा।