उत्तराखंड -(बिग न्यूज) आज से संभालेंगे डीएम सभी निकायों का जिम्मा

ख़बर शेयर करें

देहरादून: प्रदेश के सभी नगर निकायों में आज से जिलाधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे। शुक्रवार को बोर्ड कार्यकाल खत्म होने के बाद शनिवार से प्रशासक तैनात हो जाएंगे। हालांकि, निकायों के कामकाज इससे प्रभावित नहीं होंगे।शुक्रवार को सभी नगर निकायों के कार्यकाल खत्म हो गए। शनिवार से निकाय जिलाधिकारियों के हवाले होंगे। सभी नगर निगमों (श्रीनगर व रुड़की को छोड़कर) को खुद जिलाधिकारी देखेंगे। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को जिलाधिकारियों की ओर से तैनातप्रशासन के अफसर देखेंगे। इस संबंध में सभी जिलों के जिलाधिकारियों के स्तर से आदेश किए गए हैं।प्रमुख सचिव शहरी विकास आरके सुधांशु ने बताया, प्रशासक तैनात होने के बाद भी निकायों की सभी व्यवस्थाएं पूर्व की भांति चलती रहेंगी। उन्होंने बताया कि जो भी निर्णय होंगे, वे जिलाधिकारी के स्तर से ही किए जाएंगे। शहरों की स्वच्छता से लेकर तमाम योजनाएं जारी रहेंगी। केवल मेयर, पालिकाध्यक्ष, पार्षद, सभासद का कार्यकाल खत्म हुआ है।