उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में फरियादियों की सुनी समस्या, टेलीफोन के माध्यम से शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश।

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून, 14 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को हाथीबड़कला स्थित अपने कैंप कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्या को सुना। इस दौरान विभिन्न जगहों से पहुंचे फरियादियों ने मंत्री गणेश जोशी के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही कई फरियादियों की समस्या का निस्तारण किया,और कई लोगों की समस्याओं को टेलीफोन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad