उत्तराखंड-सीएम धामी ने क्षतिग्रस्त गौला नदी पुल का किया स्थलीय निरीक्षण,पुल को जल्द से जल्द चालू करने का प्रयास सरकार की प्राथमिकता

ख़बर शेयर करें

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षतिग्रस्त गौला नदी पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गौला पुल पूरे क्षेत्र के आवागमन के लिए अति महत्वपूर्ण है। जिस दिन से यह पुल क्षत्रिग्रस्त हुआ है, उसी दिन से हमारा प्रयास है कि पुल जल्द से जल्द चालू किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के साथ है एवं प्रभावितों की हरसम्भव मदद की जायेगी। विद्युत, पेयजल, सड़क, स्वास्थ जैसी मूलभूत सुविधाएं तुरन्त बहाल किए जा रहे हैं। सरकार आपदा कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग भी कर रही है। इस दौरान प्रभारी एंव ग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, आपदा प्रबंधन मंत्री श्री डॉ. धन सिंह रावत, मेयर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, मण्डलायुक्त सुशील कुमार, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad