उत्तराखंड-सीएम धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति की प्रदान

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अन्तर्गत चनोली से टुण्डी-मैपू से ओखलमो तक मोटर मार्ग एवं सेतु के नव निर्माण हेतु ₹ 67.02 लाख, डीडीहाट के अन्तर्गत बन्दरलीमा-हड़खोला होते हुए अजेड़ा तक मोटर मार्ग के निर्माण हेतु ₹ 270.00 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। विधानसभा क्षेत्र खानपुर के अन्तर्गत 07 निर्माण कार्यों हेतु ₹ 181.11 लाख की धनराशि, श्रीनगर के अन्तर्गत देहलचौरी मोटर मार्ग से चामपानी धौलकण्डी होते हुए काण्डा मंदिर तक मोटर मार्ग के नव निर्माण हेतु ₹ 149.42 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।श्रीनगर के अन्तर्गत एनएच 121 से कैन्यूर गाँव तक मोटर मार्ग के सुधार एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹ 105.20 लाख एवं 02 अन्य निर्माण कार्यों हेतु ₹ 132.17 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। नानकमत्ता के अन्तर्गत 04 निर्माण कार्यों हेतु ₹ 360.57 लाख, लैंसडाउन के अन्तर्गत सतपुली-सिसल्डी मोटर मार्ग के किमी 10.00 से मजकोट तक मोटर मार्ग के निर्माण हेतु ₹ 37.94 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। चम्पावत के अन्तर्गत चम्पावत-खेतीखान मोटर के किमी 16 से धामीसौन-डिंगडई मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण/डामरीकरण हेतु ₹ 123.37 लाख एवं लक्सर के अन्तर्गत ग्राम मुन्डाखेड़ा कलां में इस्माईलपुर वाली रोड के पुनर्निर्माण कार्य हेतु ₹ 157.17 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। टिहरी के अन्तर्गत गेंवली-पातनिया देवी एवं गेंवली लिंक मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु ₹ 142.68 लाख, सल्ट के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अलोजी तल्ली में तोक कपसुली से तोक अजोली तल्ली तक मार्ग के निर्माण हेतु ₹ 36.12 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। खटीमा के अन्तर्गत अमाऊँ खेतलसण्डा खाम में आंतरिक मार्ग के निर्माण हेतु ₹ 240.73 लाख, सोमेश्वर में 05 निर्माण हेतु ₹ 795.83 लाख रूपये एवं घनसाली में 02 निर्माण कार्यों हेतु ₹ 85.07 लाख और गंगोलीहाट में 02 निर्माण कार्यों हेतु 679.97 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। बीएचईएल रानीपुर के अन्तर्गत 21 निर्माण कार्यों हेतु ₹ 1011.15 लाख, बागेश्वर के अन्तर्गत 03 कार्यों हेतु ₹ 281.31 लाख, सहसपुर के अन्तर्गत आन्तरिक मार्गों व नाली निर्माण हेतु ₹ 57.17 लाख, कपकोट के अन्तर्गत 13 निर्माण कार्यों हेतु ₹ 535.28 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि से नन्दप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के किमी 1-19 तक रोड सेफ्टी कार्य हेतु ₹ 234.81 लाख, स्पेशल कम्पोनेंट प्लान के अन्तर्गत धनौल्टी में ज्वारना-कन्स्यूड मोटर मार्ग के मध्य टुटई चक से जगतकोल तक मोटर मार्ग के निर्माण हेतु ₹ 29.66 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। वित्तीय वर्ष 2021-22 की चतुर्थ त्रैमासिक किश्त की धनराशि समस्त नगर निगमों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों एवं गैर निर्वाचित निकायों को संक्रमित किये जाने हेतु ₹ 1,46,80,07,000 तथा पंचायतीराज संस्थाओं को आवंटित किये जाने हेतु ₹ 90,24,85,000 की स्वीकृति प्रदान की है।

Ad