उत्तराखंड-DIG कुमाऊँ ने सभी पुलिस अधीक्षक को दिए निर्देश और अलर्ट भी जारी

Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश राज्य के लखीमपुर में रविवार को हुए बवाल के बाद उत्तराखंड में भी किसानों का आंदोलन पूरे चरम पर है। उधम सिंह नगर नैनीताल सहित कुमाऊं के अन्य जिलों में मुख्य विपक्षी पार्टियों सहित किसानों ने आंदोलन शुरू कर दिया है लिहाजा पुलिस प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है।

डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने सभी जिलों के कप्तानों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी करते हुए उधम सिंह नगर पुलिस को खासकर सतर्कता बरतने और कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डीआईजी ने किसानों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है डीआईजी ने बताया कि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो लिहाजा पुलिस के साथ पीएसी को भी रिजर्व पर रखा गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad