उत्तराखंड – यहां दुष्कर्म का आरोपी पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा। युवती से दुष्कर्म के आरोपी एसएसजे परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो महीने पहले उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वह तब से फरार चल रहा था।24 नवंबर 2023 को दी गई तहरीर में युवती का कहना था पंकज ने झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामला खुलने के बाद पंकज फरार हो गया जिसकी खोज में पुलिस जुटी थी।शुक्रवार को उसे जीआर गेट अल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

एनएसयूआई से भी निष्कासित किया गया

पंकज कार्की एनएसयूआई का सक्रिय कार्यकर्ता था। मामला सामने आने के बाद एबीवीपी मुखर हो गई थी। एनएसयूआई का पुतला जलाया गया था। बढ़ते दबाव को देखते हुए एनएनयूआई ने उसे संगठन से निष्कासित कर दिया था।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad