उत्तराखंड- यहां हुआ फेसबुकिया प्यार, फिर नाबालिक को साथ ले प्रेमी हो गया फरार

ख़बर शेयर करें

रामनगर-वर्तमान इंटरनेट युग मे फेसबुक पर प्यार की कहानियां आपने बहुत पढ़ी होगी और सुनी होंगी। अब ये मामला रामनगर में आया है। जहाँ एक युवक ने पहले फेसबुक पर छात्रा से चैटिंग की। इसके बाद नजदीकी बढ़ी और दोनों में दोस्ती हो गई। अब युवक छात्रा को लेकर कहीं फरार हो गया। जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।बताया जा रहा है कि गुरुवार को छात्रा के परिजन राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से मिले। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री 11 वीं की छात्रा है। दो दिन पहले मंगलवार को उनकी पुत्री किसी काम से घर से गई थी। शाम तक वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद में उन्हें पता चला कि उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी युवराज यादव से उनकी पुत्री की सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई। इस बीच युवक उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया।परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक शातिर व चालाक किस्म का है। उनकी पुत्री मानसिक व शारीरिक शोषण कर सकता है। अभी तक बेटी से संपर्क नहीं हो पाया है। लोहनी ने कोतवाल आशुतोष सिंह से फोन पर बात की। कोतवाल ने परिजनों की तहरीर मिलने पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad