उत्तराखंड -पूर्व दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय आप मे शामिल

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड सरकार में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रहें भूपेश उपाध्याय ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है । दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और आप का सीएम चेहरा कर्नल कोठियाल भी मौजूद रहे। भूपेश उपाध्याय की अगर बात करें तो वो इससे पहले उत्तराखंड में दर्जा राज्यमंत्री भी रहे हैं और विधानसभा चुनाव 2017 में कपकोट विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट से चुनाव भी लड़ चुके हैं ।इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन आप की सदस्यता लेकर उन्होंने अपनी नई राजनैतिक पारी खेली है।

वहीं इस दौरान भूपेश उपाध्याय ने आप की सदस्यता लेने के बाद अरविंद केजरीवाल,कर्नल कोठियाल और प्रभारी दिनेश मोहनिया का आभार जताया और कहा वो आप की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थाम रहे और अब वो आम आदमी पार्टी के लिए समर्पित होकर ,काम करेंगे।

इस दौरान सी एम अरविंद केजरीवाल के साथ भूपेश उपाध्याय के अलावा आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया,कर्नल अजय कोठियाल,आप प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार,पूर्व डीएवी काॅलेज छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप कुमार भी मौजूद रहे।

भूपेश उपाध्याय के आप मे शामिल होने के बाद राजनीति के जानकारों ने पूरी संभावना जताई है कि आप मे आने के बाद भूपेश एक बार फिर कपकोट विधानसभा से अपनी किस्मत आजमाएंगे ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad