उत्तराखंड-कोरोना के लिहाज से अच्छी खबर लगातार गिरते आंकड़े आज कुल 14 नए मामले देखिये कोरोना अपडेट

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।राज्य में आज कोरोना के 14 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 343139 पहुंच गया है।मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 14 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। राज्य में आज 01 कोरोना मरीज की मौत भी हुई। वहीं 21 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 329327 मरीज ठीक हो चुके हैं।जिनमें देहरादून जिले से 04 ,हरिद्वार से 01, नैनीताल जिले से 03, उधमसिंह नगर से 01 , टिहरी से 1, पौड़ीसे 01, चंपावत से 02, चमोली से 01सैंपल पॉजिटिव मिले हैं वहीं ,पिथौरागढ़ , अल्मोड़ा , बागेश्वर , रुद्रप्रयाग ,उत्तरकाशी से कोई भी सैंपल पॉजिटिव नहीं मिले हैं।राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 343139 मरीजों में से 329327 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6052 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7389 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 371 है। इधर रिकवरी रेट 95.97 प्रतिशत पहुंच गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad