उत्तराखंड- यहां गुरु शिष्य रिश्ता शर्मशार कलयुगी शिक्षक ने की छात्रा के साथ छेड़छाड़

Ad
ख़बर शेयर करें

जयपुर:बीते कुछ समय से प्रदेश में शिक्षकों की एक के बाद एक करतूत सामने आ रही है अब जसपुर कोतवाली क्षेत्र के भोगपुर तीर्थ नगर की है जंहा एक सरकारी अध्यापक ने स्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की वंही पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी अध्यापक को जेल भेज दिया है।मामला जसपुर तीर्थ नगर का है जंहा एक जूनियर हाईस्कूल के सरकारी अध्यापक ने स्कूल में पड़ने वाली एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करदी। जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में आरोपी अध्यापक के खिलाफ तहरीर दी। वंही पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। वंही एस एस आई जसपुर अनिल जोशी ने बताया कि जसपूर कोतवाली क्षेत्र निवासी के द्वारा एक शिकायत पत्र दिया गया, जिसमें उसने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ स्कूल के एक अध्यापक द्वारा छेड़छाड़ की गई है। जिसमे पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad