उत्तराखंड- उसने नाबालिक छात्रा से पहले दुष्कर्म और फिर कर दिया वीडियो वायरल

Ad
ख़बर शेयर करें

रामनगर- उत्तराखंड हर रोज अपराध से जुड़ी वारदातों में इजाफा हो रहा है खासकर महिला अपराध व नाबालिग के साथ अपराध के मामले भी देखने को मिल रहे है वहीं रामनगर में एक युवक ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करते हुए उसका वीडियो बनाया और ब्लैकमेल और बदनाम करने के इरादे से उसे वायरल भी कर दिया जब परिजनों के पास यह अश्लील वीडियो पहुंचा जिसके बाद तत्काल पुलिस से इसकी शिकायत की गई।दरअसल राम नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली कक्षा 11 की एक नाबालिग छात्रा की दोस्ती एक युवक से हुई जिसके बाद उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए और आरोप है कि उसने इस दौरान छात्रा की वीडियो भी बना ली, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हुई और छात्रा के परिजनों तक पहुंच गई। जिससे परिजन हैरान रह गए, जब छात्रा से पूछताछ की गई तो पूरा मामला खुला। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामले में ग्राम सक्खनपुर निवासी रोहित के खिलाफ पोक्सो अधिनियम, दुष्कर्म, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad