उत्तराखंड-यहां इतने विशाल अजगर ने नील गाय को कैसे बनाया शिकार देखिये

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी वन रेंज में वैसे तो तरह तरह के वन्य जीव देखने को मिल जाते हैं लेकिन इस बार विशाल आकर का शिकार करता अजगर कौतूहल का केंद्र है।बजवालपुर  गांव में जंगल के किनारे एक विशालकाय अजगर ने एक नील गाय के बछड़े को अपना निवाला बना लिया। अजगर द्वारा नील गाय के बछड़े को निवाला बनाते देख लोगों में हड़कंप मच गया, सूचना के बाद अजगर को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। अजगर के नीलगाय की निगलने की सूचना के बाद मौके पर पहुचे वन क्षेत्राधिकारी उमेश आर्य टीम के साथ पकड़ने का प्रयास किया लेकिन अजगर नीलगाय को निगलता चला गया।स्थानीय लोगों के मुताबिक अजगर की लंबाई करीब 15 से 20 फीट है अजगर पिछले कई दिनों से गांव के किनारे घूम रहा था गुरुवार को अजगर ने लगभग50 किलो वजन के नील गाय के बछड़े निगल लिया। फिलहाल वन विभाग की टीम अजगर को वहीं पर जंगल की ओर छोड़ दिया।

https://youtu.be/Qh6Q9sERkqo
सौजन्य से खबर पहाड़
Ad