उत्तराखंड – यहां अचानक पलटी यात्रियों से भरी बस फिर…

Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के टिहरी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भद्रकाली मंदिर से टिहरी रोड की और जा रही यात्रियों से भरी बस पलट गई है और चारों तरफ तफरी मच गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से एम्स अस्पताल और नरेंद्र नगर भेजा गया है।मिली जानकारी के मुताबिक सुबह-सुबह ऋषिकेश से चलकर गढ़वाल मंडल विकास निगम की बस टिहरी के चंबा स्थित लमगांव जा रही थी कि, अचानक बस अनियंत्रित होकर भद्रकाली के आगे पलट गई, बस में 35 से 40 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसा होते ही चारों तरफ अफरा तफरी मच गई और घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस की मदद से ऋषिकेश एम्स अस्पताल और नरेंद्र नगर भेजा गया है, फिलहाल अभी तक कोई भी जनहानि की खबर सामने नहीं आ रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad