उत्तराखंड- प्रेमी युगल ने रूम में फांसी लगाकर की अपनी जीवनलीला समाप्त, बहन के कमरे पर पहुंचने पर हुआ खुलासा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में आएदिन हत्या और आत्महत्या के मामलों में लगातार निरंतर इजाफा देखने को मिल रहा है। देहरादून के भगवानपुर इलाके में नैनीताल निवासी एक प्रेमी युगल ने सिसौना गांव में कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल का शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक युवती की बड़ी बहन भगवानपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है।जानकारी के मुताबिक नैनीताल के ग्राम नेथाना निवासी त्रिलोकी अपनी छोटी बहन राधिका के साथ भगवानपुर के सिसौना गांव में किराए में रहती थी। दोनों बहने यहां रायपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी कंपनी में काम कर रही थी। बुधवार की सुबह बड़ी बहन त्रिलोकी ड्यूटी पर गई, जबकि छोटी बहन राधिका नहीं गई, जब शाम को बड़ी बहन वापस कमरे में लौटी तो दरवाजा बंद था काफी देर तक दरवाजा बंद होने के बाद बड़ी बहन ने काफी खटखटाया जब कोई जवाब नहीं मिला, तो अनहोनी की आशंका के चलते उसने खिड़की से झांक कर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।उसने देखा उसकी बहन राधिका और एक युवक का शव खिड़की के ग्रिल में फांसी का फंदा लगाकर झूल रहा है। यह देख त्रिलोकी ने शोर मचाया आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को नीचे उतारा और शिनाख्त की तो, त्रिलोकी ने युवक की पहचान गणेश निवासी मेवाड़ी ककोड़ थाना मुक्तेश्वर नैनीताल के रूप में की है। पूछताछ में पता चला है कि युवक उनके पास के ही गांव में रहता था और दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।वही मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने तलाशी ली तो कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, फिलहाल पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की छानबीन कर रही है फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि दोनों प्रेमी युगल ने यह आत्मघाती कदम आंखिर क्यों उठाया

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad