उत्तराखंड: अब भीमताल बनी नगर पालिका अधिसूचना जारी

Ad
ख़बर शेयर करें

भीमताल-केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने नगर पंचायत भीमताल को नगर पालिका बनाई जाने की अधिसूचना जारी होने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि लंबे समय से नगर पंचायत क्षेत्र के विकास एवं सुविधाओं के उन्नयन के लिए क्षेत्र के विस्तारीकरण को लेकर इसे नगर पालिका बनाए जाने को लेकर मांग उठ रही थी जिसे पूरा करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नगर पंचायत भीमताल के समस्त क्षेत्र को नगर पालिका का दर्जा देकर अधिसूचना जारी कर दी है श्री भट्ट ने भीमताल को नगर पालिका बनाने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जाताया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad