उत्तराखंड: यहां आईजी निकले रात्रि गश्त पर तो ड्यूटी से नदारद मिले पुलिसकर्मी , पांच पर हो गई कार्यवाही

ख़बर शेयर करें

देर रात आईजी कुमांऊ डॉ. नीलेश आनन्द भरणें जब रात्रि गश्त पर निकले तो उन्हें कई पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब मिले। आईजी ने कोतवाली हल्द्वानी, मुखानी, बनभूलपरा की गश्त, पिकेट, पैट्रोलिंग आदि जायजा लेते हुए सतर्क मिले पुलिसकर्मियों का उत्साह वर्धन किया। वहीं ड्यूटी से एक हेडकास्टेबल तथा चार कास्टेबल गायब मिले तो उन्हें लाईन हाजिर किया। साथ ही तीन होमगार्डों का दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये है।
इस दौरान हे.का संजीत राणा, का विजय वर्मा चीता मोबाईल तिकोनिया से वर्कशा लाईन, का कमलेश नौला चीता मोबाईल बरेली रोड हाईवे, का. मौ. अजीम, का. अरुण कुमार चीता मोबाईल रामपुर रोड सरगम टाकेज को लाइन हाजिर किया है। जबकि हो.गा. निर्मल, सरजीत सिंह, गोपाल राम का एकदिन का वेतन काटने के आदेश दिये है। साथ ही रात में डयूटी चैक करने का दायित्व अधिकारी का होता है लिहाजा रात्रि अधिकारी की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad