उत्तराखंड:यहां दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला

Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह गौला बाईपास स्थित एनएच-109 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार 65 वर्षीय भवन निर्माण ठेकेदार प्रदीप हल्दार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार करीब दस फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल प्रदीप को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, शक्तिफार्म क्षेत्र के गोविंदनगर निवासी प्रदीप हल्दार पहले अपनी पत्नी और बेटी के साथ हल्द्वानी में रहते थे। बेटी की मौत के बाद वह शक्तिफार्म में बस गए थे, लेकिन ठेकेदारी का काम हल्द्वानी में ही करते थे। वह रोजाना घर से हल्द्वानी आते-जाते थे।
सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे वह बाइक से बुलेट चौराहे की ओर काम की साइट पर जा रहे थे। इसी दौरान गौला बाईपास पर शनि बाजार की ओर जाने वाले कट पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही प्रदीप सड़क पर उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
किच्छा धाम जा रहा था लखनऊ का परिवार
बताया गया है कि हादसे के समय स्कॉर्पियो में सवार परिवार लखनऊ का रहने वाला था और किच्छा धाम जा रहा था। स्कॉर्पियो लखनऊ परिवहन विभाग में पंजीकृत बताई गई है। पुलिस के अनुसार, वाहन में चालक के साथ उसकी पत्नी और दो बच्चे भी सवार थे। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं।

स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में लिया
, पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। हादसे के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ओवरस्पीड को लेकर भी उठे सवाल
समाचार रिपोर्ट के अनुसार, संबंधित स्कॉर्पियो का एक अप्रैल 2026 को लखनऊ में ओवरस्पीड का चालान भी हुआ था। बताया गया है कि काठगोदाम से लालकुआं के बीच एनएच-109 पर अधिकतम गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित होने के बावजूद वाहन तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं। हादसे के बाद इस मार्ग पर ओवरस्पीडिंग और यातायात नियंत्रण को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे
गौला बाईपास और आसपास के क्षेत्रों में पूर्व में भी तेज रफ्तार वाहनों के कारण कई सड़क हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने मार्ग पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad