उत्तराखंड: यहां ध्वज फहराने के दौरान पीसीएस अधिकारी को लगी गोली, सुरक्षाकर्मी की बंदूक से निकली गलती से गोली

ख़बर शेयर करें

देहरादून : डोईवाला गन्ना मिल में ध्वज फहराये जाने के दौरान हर्ष फायरिंग में PCS अधिकारी डी.पी सिंह को सुरक्षाकर्मी की बंदूक से निकली गोली लग गई जिससे वे मामूली रूप से घायल हो गए।बता दें कि डीपी सिंह जब ध्वज फहरा रहे थे हर्षफायर से पूर्व सुरक्षाकर्मी की बंदूक से चली गोली सीधा जमीन से टकरा गई व उसके कुछ कण / छर्रे मिल में तैनात अधिशासी निदेशक डी.पी सिंह को जा लगी जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गए। गोली लगने के बाद भी राष्ट्रगान व ध्वज फहराकर पीसीएस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और अपना इलाज कराया । वे खतरे से बाहर हैं और स्वस्थ हैं।उक्त प्रकरण में शामिल सुरक्षा कर्मी को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad