उत्तराखंड-(राजनीति)कांग्रेस करेगी सचिवालय के बाहर सांकेतिक उपवास,हरीश रावत,गोदियाल रहेंगे मौजूद,आपदा राहत में सरकार को बताया विफल

ख़बर शेयर करें

देहरादूनः इन दिनों उत्तराखंड में राजनीतिक पारा काफी ऊपर चल रहा है जहां एक ओर आप ने प्रदेश की राजनीति में एड़ी चोटी का जोर लगा दिया वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी भाजपा को कहीं छोड़ना नहीं चाहती और प्रदेश में राजनीति चरम पर है मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा सरकार को 5 दिन का समय दिया था आपदा राहत पीड़ितों को राहत देने के लिए वह समय बीत गया है ऐसे में आज 28 अक्तूबर , गुरूवार ,11.30 प्रातः को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत के नेतत्व में कांग्रेस पार्टी का सांकेतिक उपवास /धरना , विभिन्न क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा में राहत में राज्य सरकार की विफलता के विरोध में सचिवालय गेट पर आयोजित करने जा रही है।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पहले ही कह चुके हैं की आपदा पीड़ितों को राहत देने के लिए सरकार ने कोई कोशिश नहीं की है ऐसे में प्रदेश भर में इस मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा जाएगा और आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ कांग्रेस का क्या आंदोलन होगा इसका फैसला भी 28 तारीख यानी आज के उपवास के बाद किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad