उत्तराखंड-प्रदेश के सीएम धामी ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ मनाया अपना जन्म दिन

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। उन्होंने संस्थान के लिए स्कूल बस की व्यवस्था करने के साथ ही 10 कम्प्यूटर देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति दो ऐसी शक्तियां हैं, इनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने भी इतिहास बनाया है, वे साधारण परिस्थितियों में अपनी इच्छा और संकल्प शक्ति से बुलंदियों तक पहुंचे हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad