उत्तराखंड-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है।वह उत्तराखण्ड की धरती पर आ रहे हैं-सीएम धामी

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीटीसी, देहरादून पर मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। वह उत्तराखण्ड की धरती पर आ रहे हैं, उनका देवभूमि उत्तराखण्ड आना हमारे लिए खुशी का क्षण है, जिसकी हम प्रतिक्षा कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा प्रदेश के विकास के लिए उनके कार्यों की सराहना करने पर कहा कि वे प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री के आभारी हैं। उनके द्वारा उत्साहवर्धन हमें और अधिक दायित्ववान और जिम्मेदार बनाता है।
उन्होंने कहा की मैं प्रदेश की जनता के स्नेह एवं आशीर्वाद के लिए उनका ऋणी हूँ। तीन माह के कार्यकाल में मैं हर समय सूदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाली माताएं, बहनें, बुजुर्ग, नौजवानों, बच्चों एवं गरीब जनता के लिए कुछ न कुछ करने का प्रयास करता रहा हूँ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad