उत्तराखंड :(मौसम) सूबे में ठंड में इजाफा मैदानी क्षेत्रों में बढ़ सकती है ठिठुरन

ख़बर शेयर करें

देहरादून:सूबे में अब ठंड बढ़ती जा रही है पहाड़ी क्षेत्रों में साम होते ही ठंड चरम पर पहुंच रही है और सुबह सूर्य के आने तक बहुत तेज ठंड पढ़ रही है वहीं उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का बहुत हल्का असर दिखाई दे सकता है। इस कारण आगामी एक-दो दिन में मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगले तीन से चार दिन तक पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने केआसार हैं। हरिद्वार एवं यूएसनगर में उथला एवं मध्यम कोहरा सुबह और शाम रह सकता है। दूसरी ओर, दून में दिन के समय धूप निकलने से तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। रात को ठंडी हवाएं चलने के साथ ही पाला जमने की वजह से तापमान सात डिग्री रहा। इससे सुबह-शाम एवं रात को ठंड में इजाफा हुआ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad