उत्तराखंड-(सड़क दुर्घटना)बागेश्वर जिले के कापकोट क्षेत्रान्तर्गत जसरोली के पास 2 वाहन आपस मे भिड़े 5 लोगों की मौत 7 घायल पर्यटकों को पुलिस व SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिले के कापकोट से 2 वाहनों के आपस मे भिड़ने से 1 वाहन खाई में जा गिरा और एक वाहन सड़क में ही पलट गया इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में प०बंगाल के 5 पर्यटकों की मृत्यु हो गई और 7 लोगों को घायल अवस्था मे SDRF और पुलिस टीम ने रेस्क्यू किया ।।सर्वप्रथम
तहसीलदार कपकोट से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट क्षेत्रान्तर्गत जसरोली के पास वाहन संख्या यू0के0-04पीए-1755 तथा वाहन संख्या यू0के0-04पीए-1376 (दो वाहनो) के आपस मे भिड़ने के कारण 05 लोगो की मृत्यु होने तथा 05 के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी,।

घायलो को उपचार हेतु समुदायिक स्वास्थ केन्द्र कपकोट लाया गया, तथा 03 लोग सामान्य घायल होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad