उत्तराखंड:(दुःखद) पिथौरागढ़ जिले में यहां वाहन खाई में गिरा ,6 की मौत

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़– धारचूला- लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग में मंगलवार दोपहर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार छह आदि कैलास यात्रियों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर धारचूला तहसील मुख्यालय से करीब 23 किमी दूर पांगला तंपा मंदिर के समीप हुआ। रेस्क्यू में जुटी पुलिस टीम और एसडीआरएफ को देर शाम तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं लग सका। बीते आठ अक्तूबर को भी इसी मुख्य मार्ग पर चट्टान का बड़ा हिस्सा चलते वाहन पर टूटकर गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी।जानकारी के मुताबिक, एक टैक्सी वाहन दोपहर एक बजे के करीब मंदिर के पास वाहन बेकाबू होकर खाई में गिर गया। पहाड़ी से टकराता हुए काली नदी के किनारे तक जा वाहन के परखच्चे उड़ गए। पीछे से आ रहे दूसरे वाहन में सवार लोगों ने घटना की जानकारी किसी तरह जिला प्रशासन को दी। इसके बाद में पांगला पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची। बचाव दलों ने स्थानीय लोगों, एसएसबी के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दुर्घटना में हताहत होने वालों में दो यात्री बेंगलुरु दो यात्री तेलंगाना और दो यात्री उत्तराखंड के बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad