उत्तराखंड-यहां मार्केटिंग कोआई सेल्स गर्ल से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात

Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार-प्रदेश में आएदिन महिला अपराध की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक मकान में सेल्सगर्ल से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। घटना गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे की है पीड़िता मुजफ्फरनगर की रहने वाली है और हरिद्वार में एक कंपनी के लिए सर्वे कर रही थी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सुबह वह कंपनी की ओर से सर्वे करने के लिए हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक घर में गई थी घर में मौजूद राजेश नाम के शख्स ने उसे अंदर बुलाया और बैठने के लिए कहा तभी एक आदमी पीछे से आया और उसने उसके बाल पकड़कर बिस्तर पर गिरा दिया इसके बाद राजेश ने उसके साथ रेप किया राजेश के बाद दूसरे व्यक्ति जिसका नाम मुकेश है उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शोर मचाने पर वहां कुछ लोग आए और जिनकी मदद से वह वहां से थाने पहुंचीं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad