उत्तराखंडः ISRO में बनी वैज्ञानिक पहाड़ की बेटी स्नेहा , दीजिए आप भी बधाई

ख़बर शेयर करें

देवभूमि की बेटियां सभी क्षेत्रों में लगातार उत्तराखंड का मान बढ़ा रही है। सेना से लेकर सिविल सर्विस,इंजीनियरिंग, खेल के मैदान तक और बाॅलीवुड से लेकर देश के अन्य कई बड़े पदों पर उत्तराखंड की बेटियों ने मुकाम हासिल किया है। अब प्रदेश की एक और बेटी ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। श्रीनगर की स्नेहा नेगी ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। स्नेहा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान, इसरो में वैज्ञानिक बनी है। बेटी की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मूलरूप से रुद्रप्रयाग जिले की निवासी स्नेहा नेगी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान में कंप्यूटर साइंस से संबंधित वैज्ञानिकों के पदों के लिए भर्ती में भाग लिया था, इस भर्ती का परिणाम आ गया है और इसमें स्नेहा को सफलता मिली है।

बता दें कि स्नेहा ने विद्या मंदिर श्रीकोट से अपनी पढ़ाई की। हाल में वह श्रीकोट में रहती है। उन्होंने यही से बीटेक और एमटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2021 में आॅल इंडिया गेट एक्जाम में 80वीं रैंक हासिल की। अब वह इसरो में वैज्ञानिक बनीं है। आप भी दीजिए बधाई और खबर को शेयर का उनका उत्साह बढ़ाये।

Ad