उत्तराखंड:कुमाऊं में यहां संदिग्धावस्था में मिला महिला का शव , मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: संदिग्ध अवस्था में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया उक्त शव कठघरिया कुरियागांव की सिंचाई नहर में मिला हैं। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके सिर पर चोट और बदन पर रगड़ के निशान हैं। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालाकि पुलिस मान रही है कि नहर में बहने से शरीर पर रगड़ और टकराने से सिर पर चोट लगी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

थाना इंचार्ज प्रमोद पाठक ने बताया कि रविवार रात 12:20 बजे एक किसान अपने खेत में पानी लगा रहा था। कूड़ा फंसा होने के कारण नहर चोक हो गई। किसान कूड़ा निकालने के लिए नहर में उतरा।

कूड़ा खींचा तो उसमें महिला की लाश निकली। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष मानी जा रही है।सोमवार सुबह मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदगी की जानकारी ली जा रही है।
उधर, एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा कि शव की पहचान कराई जा रही है। शव मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad