उत्तराखंड- यहां पहाड़ी से गिरा बैल वाहन के ऊपर , और फिर…

ख़बर शेयर करें

देहरादून के विकासनगर में एक बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से अचानक एक बैल लुढ़क कार के बोनट पर आ गिरा। जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गाडी के अंदर बैठे तीन लोग घायल हो गए।

पहाड़ी से कार के ऊपर आ गिरा बैल
कार में हिमाचल के जुब्बल निवासी कार चालक, उसकी मां और बहन सवार थे। तीनों ही हादसे के दौरान घायल हो गए। हादसा मसूरी-चकराता-त्यूणी हाईवे पर दारागाड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है सड़क के ऊपर पहाड़ी पर पशु चर रहे थे।


इस दौरान पहाड़ी से फिसल कर एक बैल हाईवे पर आवाजाही के दौरान कार के ऊपर आ गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार सवार घायलों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल त्यूणी लाया गया। हालांकि सभी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad