उत्तराखंड – यहां नकाब में पहुंचे बदमाशों ने गोली मार की ज्वेलर्स की हत्या,मचा हड़कंप

Ad
ख़बर शेयर करें

नानकमत्ता – बीते कुछ सालों में देवभूमि की शांत वातावरण में भी अपराध में इजाफा देखने को मिल रहा है, अब यहां जनपद उधमसिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में अज्ञात बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशो ने दुकान में बैठे ज्वैलर्स को गोली मार दी। जिससे ज्वेलर्स गंभीर रूप से घायल हो गया‌। जिसे लोगों ने उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने ज्वेलर्स को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंच सीसीटीवी फुटेज खगालने में जुटी हुई है। घटना से दियूरी में दहशत का माहौल है।मंगलवार देर शाम को नानकमत्ता निवासी ज्वेलर्स रमेश रस्तोगी पुत्र शमशेर रस्तोगी उम्र 40 निवासी नानकमत्ता अपनी दियूरी में अपनी दुकान पर बैठ कर जेवरात का काम कर रहा था कि अचानक बाइक से आए दो अज्ञात नकाबपोश बदमाश जिनमें से एक बाइक पर बैठा रहा जबकि दूसरे ने दुकान में घुस कर ज्वेलर्स को गोली मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहला फायर मिस हुआ वही दूसरी गोली ज्वेलर्स के गले में लगी। जिससे आराधना ज्वेलर्स के मालिक रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुन बगल में ही बाहर खड़े अवतार ने शोर मचाया परंतु तब तक आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पुलिस को दी। घायल ज्वेलर्स को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉ. निशिकांत ने रमेश रस्तोगी को हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad