उत्तराखंड: यहां हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को पीटने की धमकी देना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया एक्शन

ख़बर शेयर करें

हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को पीटने की धमकी देना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
हल्द्वानी में बाइक से रोड पर हुड़दंग करना युवकों को भारी पड़ गया. पुलिस ने मामले में सख्त एक्शन लिया है.

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी के दो नहरिया रोड पर सरेआम हुड़दंग और राहगीरों को डराने का वीडियो वायरल होने के बाद नैनीताल पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को संरक्षण में लेकर परिजनों के सुपुर्द किया गया. पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलें भी सीज कर दी हैं.हल्द्वानी के दो नहरिया रोड पर सड़क के बीच हाथों में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराना युवकों को भारी पड़ गया. पुलिस ने वीडियो के वायरल होने के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, 14 अगस्त की शाम दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवकों का सरेआम हुड़दंग मचाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में युवक हाथों में बेल्ट लहराते और सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को डराते नजर आए. वीडियो सामने आते ही नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए.इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और दूसरे माध्यमों से वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान शुरू की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है. वहीं जांच के दौरान दो नाबालिग भी सामने आए, जिन्हें पुलिस ने संरक्षण में लेकर काउंसलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया. पुलिस के मुताबिक एक युवक शराब के नशे में पाया गया. उसके खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है. अन्य आरोपियों के खिलाफ भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.पुलिस ने मौके से दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है. इनमें एक बिना नंबर प्लेट की सीडी डीलक्स/प्लैटिना बाइक थी, जिसके कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए. वहीं दूसरी बाइक रॉयल एनफील्ड थी, जिसका नंबर UK04AS-4102 बताया गया है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि सड़क पर दबंगई हो या राहगीरों को डराने की कोशिश, ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एसएसपी डॉक्टर मंजू नाथ टीसी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो, जिनसे सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है, उन पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad Ad