उत्तराखंड-आप ने कुमाऊं, गढ़वाल और तराई से बनाए तीन कार्यकारी अध्यक्ष, देखिये किन्हें मिली जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड मके जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे राजनीति तेज हो गई है उत्तराखंड की राजनीति में जमीन खोज रही आम आदमी पार्टी भी अब फ्रंट फुट में खेलने लगी है ।पार्टी की मजबूती के लिए उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने अपने तीन कार्यकारी अध्यक्ष बना दिए हैं। जिनमें कुमाऊं से भूपेश उपाध्याय गढ़वाल से अनंतराम चौहान और तराई से प्रेम सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है इसके अलावा कैंपेन कमेटी का गठन करते हुए दीपक वाली को अध्यक्ष और बसंत कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने पत्र जारी करते हुए इन नेताओं को यह जिम्मेदारी दी है।गौरतलब है कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पहले ही अपने चार कार्यकारी अध्यक्ष बना चुकी है इसके बाद आम आदमी पार्टी ने भी कुमाऊं, गढ़वाल और तराई से तीन कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad