उत्तराखंड(अपडेट) इन दो आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए आयोग ने किया जारी बड़ा अपडेट,पढ़ें आवश्यक नियम

Ad
ख़बर शेयर करें

…

यूकेपीएससी की ओर से युवाओं के लिए बड़ा अपडेट आया है। आयोग ने सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 और सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा-2022 से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा-2022 के अन्तर्गत प्रायोगिक परीक्षा के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों हेतु अनुदेश जारी किए है। आइए जानते है डिटेल
सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा-2022 के अन्तर्गत प्रायोगिक परीक्षा के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों के लिए जरूरी नियम जारी कर कहा गया है कि ड्राईविंग टेस्ट हेतु अभ्यर्थियों से मोटर यान नियमावली-1988, केन्द्रीय मोटर यान नियमावली-1989 एवं मोटर यान अधिनियम (संशोधित) 2019 का ज्ञान अपेक्षित है। Dismantling and Assembly of Components परीक्षा के लिए प्रायोगिक परीक्षा 02 घण्टे की होगी, जिसमें अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा स्थल सहागत क्षेत्रीग प्रबन्धक (ए०आर०एम०) उत्तराखण्ड परिवहन निगम (वर्कशॉप) हिल बाईपास रोड इण्डस्ट्रियल एरिया, हरिद्वार में परीक्षा हेतु निर्धारित स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
वहीं प्रायोगिक परीक्षा हेतु दिये गये जॉब को उत्तर पुस्तिका में विधिवत अंकित करना होगा। प्रायोगिक परीक्षा हेतु अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा। यदि कोई दुर्घटना होती है, तो विभाग इसके लिये उत्तरदायी नहीं होगा।अभ्यर्थी यदि चाहें तो स्वयं अपने खर्च पर एप्रन / डांगरी प्रायोगात्मक परीक्षा हेतु ला सकता है। यदि किसी जॉब के लिये हेल्पर की आवश्यकता होती है तो अभ्यर्थी की माँग पर उपलब्ध कराया जायेगा।
वहीं बताया जा रहा है कि सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के अन्तर्गत साक्षात्कार दिनांक 26.12.2023 से आयोजित किये जाने हैं। प्रश्नगत परीक्षा के अन्तर्गत उप-कारापाल पद की अन्य अनिवार्य अर्हता (शारीरिक दक्षता) में दृष्टि- ‘6/6″ उल्लिखित है। उक्त पद हेतु वरीयता भरने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दिन निर्धारित प्रारूप पर जिला चिकित्सालय द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। उक्त प्रारूप आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad