उत्तराखंड-( मौसम अलर्ट) क्या बदलेगा आज से मौसम, जानिए कैसा मौसम रहने की है संभावना

ख़बर शेयर करें

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ ,चमोली ,उत्तरकाशी जनपदों के कुछ स्थानों तथा शेष पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है वहीं तीन हजार मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा हालांकि कुछ स्थानों में विशेषकर सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 8 डिग्री रहने की संभावना है जबकि राज्य में औसतन तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad