उत्तराखंड :(मौसम) आज राज्य में कई जगह बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश के कई स्थानों पर शनिवार को तेज गर्जना संग बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिल सकती है। वहीं, शुक्रवार के तापमान की बात करें तो दून में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री की कमी के साथ 16.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad