उत्तराखंड- देखिये कहाँ मिला ये जहर थूकने वाला दुर्लभ कोबरा स्नेक

ख़बर शेयर करें

रामनगर- उत्तराखंड सेव द स्नेक एंड वाइल्डलाइफ वेलफेयर सोसायटी की टीम ने बेहद दुर्लभ प्रजाति के जहर थूकने वाले कोबरा सांप को पकड़ा है, बताया जाता है कि यह सांप अपने सुरक्षा के लिए जहर को उसके ऊपर थूकता है ,जिससे कि दुश्मन पर हमला कर सके। इस सांप का वैज्ञानिक नाम मोनोकल्ड कोबरा है। रामनगर के पीरूमदारा शांतिकुंज गली नंबर छह से पकड़ा गया है रामनगर क्षेत्र में एक ही महीने में दो मोनोकल्ड कोबरा रेस्क्यू किए गए हैं,रामनगर के सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि कोबरा सांप काफी खतरनाक होता है यह खुद को बचाने के लिए दूर से ही जहर थूकने में सक्षम है इस सांप के फन पर चांद जैसी गोलाकार आकृति होती है। उन्होंने बताया कि गायब हो रही इस प्रजाति के संरक्षण के लिए सेव द स्नेक संस्था लगातार प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad