उत्तराखंड-अब हल्द्वानी पहुचेंगे आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल

Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी-आगामी विधान सभा चुनाव में आप कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती ओर आप के बड़े नेता लगातार उत्तराखंड के दौरे भी कर रहे हैं अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 सितंबर को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ उतर रही है और इसलिए अब राष्ट्रीय चेहरों को आगे कर दिया गया है। राष्‍ट्रीय संयोजक और द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल उत्तराखंड में कई दौरे कर अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। केजरीवाल 19 सितंबर को अपने हल्द्वानी दौरे में जनता से संवाद करेंगे। साल 2022 में होने वाले चुनाव के लिए आप ने पहले ही कर्नल अजय कोठ‍ियाल को अपना सीएम उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हल्द्वानी का दौरा पहले कर चुके हैं। उन्होंने इस दौरान जनता से संवाद किया था और भाजपा पर छल करने का आरोप लगाया था। आप आदमी पार्टी बड़े मंचों से राज्य सरकार पर बार-बार सीएम बदलने को लेकर निशाना साधते रही है।अब आगे देखना होगा कि उत्तराखंड की जनता आप को कितना सपोर्ट करेगी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad