उत्तराखंड:Uksssc जल्द निकालेगा 1200 पदो पर भर्तियां

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में जल्द 1200 से अधिक भर्तियों का सिलसिला शुरू करने जा रहा है। लोकसभा चुनाव की वजह से लगी आचार संहिता के कारण भर्ती प्रक्रिया शुरू नही हो पा रही थी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव सुरेंद्र रावत ने बताया कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए लगी आचार संहिता के चलते विभाग कोई नई भर्ती नहीं निकाल पा रहा था। वही पहले से जारी भर्ती प्रक्रिया में परीक्षाएं और नवनियुक्त पदों पर कार्यवाही जारी रही। अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही 1200 नई भर्तियां निकलने जा रहा है, जो कि अगले 6 महीने में पूरी हो जाएंगी।उन्होंने बताया कि इन 1200 नई भर्तियों में से 600 पद फॉरेस्ट गार्ड के हैं। 84 वन दरोगा के पद हैं। 209 कनिष्ठ सहायक के पद जो कि इंटर लेवल तक के हैं इनकी विज्ञप्ति भी जल्द आने वाली है। 200 स्टेनो के पदों के अलावा अन्य छोटे-छोटे मल्टी डिपार्टमेंट में कुल मिलाकर 1200 नई विज्ञप्तियां अगले 6 महीने में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी कर दी जाएंगी। इनके बारे में अभ्यर्थी समय-समय पर आयोग की वेबसाइट पर भी जानकारी ले सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad