उत्तराखंड- नए साल में लिजिए इन रूटों में हवाई सेवा का आनंद, देहरादून- हल्द्वानी-अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ ,ये देना होगा किराया

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- अगर आप नए साल से हवाई सेवा का आनंद उठाना चाहते हो तो अब खुशखबरी सामने आई है, कि देहरादून- हल्द्वानी-अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को संचालित होने वाली हेली सेवा शुरू होने जा रही है। पवनहंस हेली सेवा से नए साल का जश्न मनाने के लिए पहाड़ों की ओर रुख करने वाले यात्री एडवांस बुकिंग करा सकते हैं। पवन हंस ने अपना हेली सर्विस किराया भी जारी किया है।हेलीपैड के प्रभारी सौरभ झा ने बताया कि सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के अंतर्गत सोमवार बुधवार बृहस्पतिवार और शनिवार को देहरादून हल्द्वानी पंतनगर पिथौरागढ़ रोड पर हेली सेवा सुचारू रूप से चल रही है तथा शुक्रवार को देहरादून हल्द्वानी पंतनगर अल्मोड़ा पिथौरागढ़ के लिए सेवा का संचालन हो रहा है इसके अलावा हल्द्वानी हेलीपैड को अत्याधुनिक के साथ हेलीकॉप्टर खड़े करने के लिए हैंगर भी बनाए जा रहे हैं जिससे भविष्य में यात्रियों को होने वाली दिक्कतें भी दूर हो सके।
हेली सर्विस का किराया
रूट किराया (जीएसटी के साथ)
देहरादून- पंतनगर/हल्द्वानी 6496
पंतनगर/हल्द्वानी- देहरादून 6496
पंतनगर/हल्द्वानी- पिथौरागढ़ 5287
पिथौरागढ़- पंतनगर/हल्द्वानी 5287
पंतनगर/हल्द्वानी- अल्मोड़ा 3524
अल्मोड़ा- पंतनगर/हल्द्वानी 3524
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ 3524
पिथौरागढ़-अल्मोड़ा 3524
सीधा किराया
रूट किराया
देहरादून-अल्मोड़ा 7942
अल्मोड़ा-देहरादून 7942
देहरादून-पिथौरागढ़ 8368
पिथौरागढ़-देहरादून 8368
पंतनगर/हल्द्वानी- पिथौरागढ़ (अल्मोड़ा से) 5287
पिथौरागढ़- पंतनगर/हल्द्वानी (अल्मोड़ा से) 5277

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad