उत्तराखंड-CM धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा से हुए नुकसान की ली जानकारी

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने उधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और तल्ला रामगढ़ के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और भिकियासैंण के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बचाव और राहत कार्य तत्परता से करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सरकार पूरी तरह से आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में कोई भी नागरिक खुद को अकेला ना समझे, मैं आपका सेवक हूँ और यह सेवक हर परिस्थिति में आपके साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़ा है।

वहीं बीते रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूद्रपुर के संजय नगर खेड़ा में बारिश से हुए जल भराव का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री धामी ने सड़क मार्ग से हल्द्वानी पहुँच कर अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए गोला नदी पुल का निरीक्षण किया तथा नदी से हुए नुकसान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सर्किट हाउस काठगोदाम में नैनीताल के अधिकारियों के साथ बैठक की एवं राहत एवं बचाव कार्य में पूरे मनायोग एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस आपदा से जिन परिवारों में जनहानि हुई है उनके आश्रितों को ₹ 4 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने जिलाधिकारी को प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, रहने एवं भोजन आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा हर सम्भव सहयोग किया जाएगा।


उन्होंने पीड़ितों से मिलकर उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि यह एक दैवीय आपदा की घड़ी है, इस परिस्थितियों में सभी के सहयोग से इस आपदा से निपटा जाएगा। उन्होने रेस्क्यू मे लगे एनडीआरएफ व पुलिस के जवानों का हौसला भी बढ़ाया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad