उत्तराखंड के 5 जनपदों में अगले 15 घंटे भारी, कहीं-कहीं अति भारी वर्षा की चेतावनी

Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के 5 जिलों में अगले 15 घंटे भारी, कहीं-कहीं अति भारी बारिश की चेतावनी
देहरादून। मौसम विभाग ने अगले 15 घंटों के दौरान जनपद चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, आंधी-तूफान और बिजली चमकने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में बहुत तेज़ से लेकर अत्यधिक तेज़ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
अलर्ट के दायरे में पुरोला, बड़कोट, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ, सोनप्रयाग, थराली, नंदा देवी पर्वत क्षेत्र, मुनस्यारी, बेरीनाग, गंगोलीहाट, डीडीहाट, जसपुर, रुद्रपुर, खटीमा सहित आसपास के इलाके शामिल हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad